काठमाडौं, १६ फागुन- पूर्व उपराष्ट्रपति परमानन्द झाले भारतीय पत्रिका दैनिक जागरणसँगको कुराकानीमा नेपाल मगन्ते देश भएको बताएका छन् ।

झाको भनाइ उद्धृत् गर्दै सो पत्रिकाको अनलाइन संस्करणमा लेखिएको छ- ‘जुन देशले जति सहयोग गर्छ त्यसलाई स्वीकार गर्न नेपाल कहिल्यै हिच्किचाउँदैन, किनकि नेपाल एक मागन्ते देश हो । जसले जति सहयोग गर्छ, ऊप्रति उत्तिकै आकर्षण हुनु स्वभाविक हो ।’

‘भारत को चीन से डरने की जरूरत नहीं’ शीर्षकमा प्रकाशित समाचारमा उनले भारत चीनसँग डराउनुपर्ने अवस्था नरहेको पनि बताएका छन् ।

‘भारत डराउनु पर्ने अवस्था नै छैन, किनकि नेपाललाई आफ्नो कब्जामा लिएपछि मात्र चीनले भारतमाथि केही गर्न सक्छ, जुन बिलकुल सम्भव छैन ।’

भारतीय दूतावासले अहिले नेपालमा राजनीति गरिरहेको भन्दै उनले त्यसलाई बन्द गर्न सुझावसमेत दिएका छन् ।

लोकान्तर बाट

हेर्नुहोस उक्त समाचार जस्ताको त्यस्तै 

दरभंगा। नेपाल के पूर्व उपराष्ट्रपति परमानंद झा ने कहा है कि भारत को नेपाल से संबंध और प्रगाढ़ हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। आज कल भारत के दूतावास नेपाल में राजनीति कर रहे हैं। इसे बंद करना चाहिए। जबकि, दूसरे देशों के दूतावास केवल विकास की बात करते हैं। भारत को खासकर के तराई इलाके यानी मधेशी क्षेत्र के विकास पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। पूर्वव‌र्त्ती छात्र सम्मेलन में भाग लेने एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी आए पूर्व उपराष्ट्रपति ने दैनिक जागरण से एक भेंट में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत को मधेशी के विकास के लिए नेपाल सरकार से भी बातचीत करने की जरूरत है। क्योंकि, तराई इलाके के कारण ही भारत और नेपाल का संबंध बेटी- रोटी का रहा है। कई कारणों से इसमें अब कमी आ रही है। इसमें नेपाल के संविधान, भारत में दहेज प्रथा की वृद्धि के साथ- साथ एसएसबी के जवानों द्वारा सघन जांच पड़ताल के कारण परेशानी बढ़ी है। लोग संबंध करने से अब हिचकने लगे हैं। जन- जन का संबंध कैसे बरकरार रहे इसके लिए बिहार सरकार को भी दिल्ली के सरकार से बात करनी चाहिए। नेपाल को आए दिन चीन से बढ़ रहे नजदीकी और भारत के साथ बढ़ रहे दूरी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह भ्रम पैदा करने वाली सोच है। इसमें कहीं कोई सच्चाई नहीं है। कोई भी देश अपना विकास चाहता है। नेपाल भी विकास करना चाहता है। इसमें जो देश उसको जितना मदद करेगा उसको वह स्वीकार करने से कभी नहीं हिचकेगा। क्योंकि नेपाल एक मंगनिया यानी मांगने वाला राष्ट्र है जो देश जितना देगा उसके प्रति उतना आकर्षण होना स्वाभाविक है। भारत को चीन से आए दिन बढ़ रहे तनाव के संबंध में पूछे जाने पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि इससे भारत को बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि नेपाल को अपने कब्जे में करने के बाद ही चीन भारत पर कुछ कर सकता है। जो कि बिल्कुल संभव नहीं है। भरत आए दिन नेपाल के माध्यम से आइएसआइ एजेंट की घुसपैठ की बात कह रही है। इसमें सच्चई कितना है वह नहीं पता। लेकिन, अगर घुसपैठ हो रही है तो उसे पकड़ने की जिम्मेदारी भी भारत का ही है। भारत आज कल मधेशी क्षेत्र को छोड़कर पहाड़ी इलाके को विकास करने अभिरूचि दिखा रहा है। इससे मधेशी को भी भारत के प्रति सहानुभूति कम हो रहा है। करीब 25 साल पहले भारत ने मधेशी क्षेत्र को पूरब से पश्चिम तक जोड़ने वाले हुलाकी राजमार्ग बनाने का समझौता किया था। लेकिन, उस पर अभी तक कोई काम नहीं हो रहा है। इसमें नेपाल सरकार को भी भारत से बात करने की जरूरत है। यह राजमार्ग करीब 17-18 सौ कि.मी. का है। पूरे तराई यानी मधेशी क्षेत्र को यह जोड़ता है। इसी क्षेत्र से भारत को बेटी- रोटी का संबंध रहा है जो अब सिर्फ कहने का रह गया है। पहले की तरह अपना समाज की तरह लगे इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि, भाषा से लेकर सामाजिक व सांस्कृतिक परिस्थिति समान है। आज भारत के साथ खुला बॉर्डर होने के बावजूद भी परेशानियां बढ़ रही हैं। संबंध में फर्क पड़ रहा है। इसे डिप्लोमेटिक स्तर पर ठीक करने की जरूरत है। थम सा पर गए मधेशी आंदोलन के बारे में जिज्ञासा करने पर कहा कि जब आप सोचेंगे कि मेरा कोई सुनने वाला नहीं है तो फिर मन को मनाना पड़ता है। हालांकि, यह आंदोलन मरा नहीं है। अंदर ही अंदर यह सुलग रहा है।

प्रतिक्रिया

सम्बन्धित खवर

ताजा समाचार

लोकप्रिय

mimislot
slot gacor
slot gacor
slot gacor
slot gacor
slot gacor
slot gacor
slot gacor
slot gacor amanah